फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बूथ अध्यक्ष के घर किया नाश्ता, दिया संदेश-हर कार्यकर्ता जरुरी

Sat, 30 May 2026 06:45 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे। आधे घंटे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष के घर पर रहे और उनसे जानकारी ली।

विज्ञापन
1 of 1
बूथ अध्यक्ष किशोर कुमार के घर पहुंचे नितिन नवीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गढ़ी कैंट में बूथ अध्यक्ष किशोर कुमार के घर भी पहुंचे। यहां उन्होंने जलपान किया और बूथ अध्यक्ष के परिवार से मुलाकात की। बूथ अध्यक्ष के घर से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संदेश भी दिया। उन्होंने साफ किया कि भाजपा के लिए हर कार्यकर्ता जरुरी है।

दरअसल, गढ़ी कैंट में गजेंद्र सिंह बूथ संध्या 141 के अध्यक्ष है। शहर में उन्हें लोग किशोर कुमार के नाम से जानते हैं। शनिवार की सुबह टपकेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन किशोर कुमार के घर भी पहुंचे। यहां उन्होंने जलपान किया। आधे घंटे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष के घर पर रहे और उनसे जानकारी ली। इस दौरान किशोर कुमार के बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई। संगठन के सबसे छोटे पद के अध्यक्ष के घर पहुंचकर नितिन नवीन ने संदेश दिया कि संगठन के लिए छोटे से छोटा पद और कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: आंधी-तूफान से हरिद्वार-दून रेलमार्ग बाधित, ट्रैक पर गिरा पेड़, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

नेपाल की संस्कृति से स्वागत, पहाड़ी व्यंजनों का चखा स्वाद

बूथ अध्यक्ष किशोर कुमार के घर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत नेपाल की संस्कृति यानी दही-चावल के टीके से किया गया। इसके बाद नाश्ते में उन्हें पहाड़ी व्यंजन परोसे गए। घर पर उनके आगमन के लिए परिवार भी काफी खुश दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें