फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP विधायक ने बेटी की शादी के कार्ड पर छपवा दिया कुछ ऐसा, कि चारों तरफ उड़ रहा मजाक

Fri, 12 Jan 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
marriage card
बीजेपी के विधायक की बेटी की शादी का कार्ड आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कार्ड को लेकर उनकी जमकर किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन

2 of 6
marriage card
दरअसल, भाजपा विधायक ने अपनी बेटी की शादी के कार्ड पर उत्तराखंड शासन का ही लोगो छपवा दिया। जैसे ही ये कार्ड बंटने शुरु हुए देखते ही देखते कार्ड सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इसके बाद से ही विधायक और भाजपा की कार्यप्रणाली पर उंगली उठनी शुरु हो गई है।
विज्ञापन

3 of 6
marriage card
बता दें कि, उत्तराखंड में जिला हरिद्वार के ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने यह किया है। बुधवार 10 जनवरी को उनकी गोद ली हुई बेटी की शादी है। इसके लिए जब उन्होंने कार्ड छपवाए तो शासन का लोगो भी इसमें इस्तेमाल किया। कार्ड के ऊपर ही यह लोगो छपा है। सोशल मीडिया पर लोग ये कहकर मजाम उड़ा रहे हैं कि क्या यह सरकारी शादी है या सरकारी खर्चे पर हो रही शादी है।

4 of 6
card
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि, शासन का लोगो केवल शासकीय प्रयोग में ही लाया जा सकता है। इसके अलावा इसका प्रयोग और कही भी नहीं प्रयोग होता है। लेकिन विधायक ने मनमर्जी करते हुए इसे कार्ड पर ही छपवा दिया।
विज्ञापन

5 of 6
card
अपनी फजीहत कराने के बाद विधायक सुरेश राठौर का  कहना है कि मैनें किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। यह मेरी गोद ली हुई बेटी है। एक्सीडेंट में इसके माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही मेरी पत्नी और मैं इसका भरण-पोषण कर रह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
marriage line
शादी का भी पूरा खर्चा हम ही उठा रहे हैं।  कार्ड पर लोगो छपवाने का मतलब कानून का उल्लंघन करना नहीं है। इससे पार्टी का अच्छा संदेश जाएगा कि भाजपा गरीब परिवारों और जरूरतमंदों के लिए हमेशा तत्पर रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें