फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकलते ही मिलने लगे थे अनहोनी के संकेत, बीजेपी मंत्री के बेटे और दोस्त को ऐसी खींच ले गई मौत

Thu, 27 Jun 2019 09:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गूलरभोज (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
1 of 7
भाजपा मंत्री के बेटे समेत दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं कि नियति के रचे खेल के सामने कोई भी टिक नहीं पाया है और होनी तो होकर ही रहती है। ऐसा ही कुछ सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अंकुर के साथ भी हुआ। बताया जा रहा है कि मुन्ना गिरि की कार जाते समय ही स्टार्ट नहीं हो रही थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
भाजपा मंत्री के बेटे समेत दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद बैट्री बदलवाई। बाजपुर से निकलने के दौरान अंकुर की कार का टायर फट गया था। टायर ठीक कराने के बाद जब अंकुर कार लेकर गुलरभोज पहुंचा तो यहां कार का हॉर्न खराब हो गया। इस पर अंकुर ने हॉर्न ठीक कराया और साथियों के साथ आगे निकल पड़ा। दिनेशपुर में कार ही बंद हो गई। 
विज्ञापन

3 of 7
भाजपा मंत्री के बेटे समेत दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी अंकुर घर नहीं लौट और कार ठीक कराने के बाद दोस्तों के साथ गोरखपुर के लिए रवाना हो गया। नियति अंकुर को बार-बार अनहोनी के संकेत दे रही थी लेकिन शादी समारोह में जाने की जिद अंकुर को नहीं रोक पाई और अंकुर असमय ही काल का शिकार बनकर हमेशा के लिए परिजनों से दूर हो गया।

4 of 7
भाजपा मंत्री के बेटे समेत दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब पौने दो बजे अंकुर की कार (यूके 06 एएस 5500) को लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर के पास एक पेट्रोल पंप के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में अंकुर की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और अंकुर के साथ ही उसके दोस्त कार के अंदर फंस गए। दुर्घटनाग्रस्त कार को अंकुर चला रहा था। 
विज्ञापन

5 of 7
भाजपा मंत्री के बेटे समेत दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पीछे चल रही दूसरी कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर पलट गई। उसमें बैठे चारों युवक भी घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह से अंकुर, कार में फंसे मुन्ना गिरि और ज्ञानेंद्र को बाहर निकालकर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

6 of 7
भाजपा मंत्री के बेटे समेत दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
यहां डाक्टरों ने अंकुर को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर उपचार के बाद मुन्ना गिरि की भी मौत हो गई जबकि उनका तीसरा साथी ज्ञानेंद्र कोमा में चला गया है।  शिक्षा मंत्री के परिजन अंकुर के शव को रात में ही गुलरभोज लेकर पहुंचे, जबकि मुन्ना गिरि के शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भाजपा मंत्री के बेटे समेत दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर अंकुर पांडेय का गुलरभोज श्मशानघाट पर जबकि मुन्ना गिरि का अंतिम संस्कार बाजपुर श्मशानघाट में किया गया। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बेटे अंकु र पांडेय की अंतिम यात्रा में सीएम त्रिवेंद्र सिंह समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए। अंकुर की चिता को बड़े भाई अतुल पांडेय ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत भी अंकुर को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें