फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दरोगा पर लगाया अभद्रता का आरोप, 7 घंटे कोतवाली में किया हंगामा, तस्वीरें...

Sun, 16 Dec 2018 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
कोतवाली में हंगामा करते भाजपा कार्यकर्ता
शुक्रवार की देर रात भाजपा नेता के होटल में हुई मारपीट और तोड़फोड़ के बाद पहुंचे दारोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शनिवार की सुबह भाजपाइयों ने कोतवाली घेर ली। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दारोगा को हटाने की मांग की। एक युवा नेता ने छत पर चढ़ने का प्रयास किया। करीब सात घंटे तक चले हंगामे के बाद कोतवाली पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने एसपी से वार्ता की। इसमें उन्होंने जांच कर दारोगा के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
कोतवाली में हंगामा करते भाजपा कार्यकर्ता
इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। वहीं मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के पक्ष की ओर से 40-50 लोगों के खिलाफ होटल में तोड़फोड़ और मारपीट कर घायल करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से होटल कर्मचारी के खिलाफ महिला से छेड़छाड़, मंगलसूत्र लूटने, मारपीट करने तथा गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात दिल्ली-देहरादून स्थित होटल ब्लू सफायर में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। रात करीब बारह बजे पुलिस को दो पक्षों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ होने की सूचना मिली। 
विज्ञापन

3 of 6
कोतवाली में हंगामा करते भाजपा कार्यकर्ता
जिस पर दारोगा पवन डिमरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह मामले को शांत कराया। शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे होटल स्वामी एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश कौशिक एवं उनके बेटे गौरव कौशिक भाजपाइयों के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंचे। इस दौरान कौशिक के सर में चोट लगी थी और हाथ की अंगूली पर फट्टी बंधी थी। सतीश कौशिक ने आरोप रात में लगाया कि उनके होटल में समारोह कर रहे तीन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों से हाथापाई शुरू कर दी। रोकने पर 40-50 लोगों ने मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। सूचना पर जब सतीश कौशिक मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी गई और घायल कर दिया। 

4 of 6
कोतवाली में हंगामा करते भाजपा कार्यकर्ता
आरोप है कि इस दौरान पहुंचे दारोगा पवन डिमरी ने भी भाजपा नेता के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इससे गुस्साए भाजपाइयों ने कोतवाली में दारोगा को हटाने की मांग को लेकर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान भाजयुमो नेता ने कोतवाली की छत पर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बामुश्किल उसे रोका और छत पर कई पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया। शाम छह बजे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल कोतवाली पहुंचे और एसपी देहात मणिकांत मिश्रा से आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद एसपी देहात ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
कोतवाली में हंगामा करते भाजपा कार्यकर्ता
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने सतीश कौशिक के पुत्र गौरव कौशिक की ओर से 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ होटल में तोड़फोड़ और मारपीट कर घायल करने का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष की गीता निवासी देवबंद की ओर से होटल कर्मचारियों द्वारा छेड़छाड़ करने और इसके बाद कई लोगों की ओर से मारपीट करने, बचाव में आई उसकी भाभी का मंगलसूत्र लूटने तथा गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोतवाली में हंगामा करते भाजपा कार्यकर्ता
कोतवाली में धरना दे रहे भाजपाइयों के बीच जैसे ही पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन पहुंचे, तो अचानक राजनीतिक माहौल बदल गया। क्योंकि जैन विगत विधायक के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे थे, लेकिन हारने के बाद से कभी भी कांग्रेस के किसी मंच पर नहीं दिखे। वहीं शनिवार को भाजपाइयों को समर्थन देने पहुंचे तो अचानक राजनीतिक चर्चएं भी तेज हो गई। गौरतलब है कि पूर्व विधायक के लंबे समय से भाजपा ज्वाइन करने की चर्चाएं उठ रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें