फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी: भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी के समधी-समधन की कार खाई में गिरी, दोनों की मौत

Sun, 05 Jul 2020 09:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह मसूरी में इनोवा कार खाई में गिरने से भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी के समधी-समधन की मौत हो गई। हादसे में उनकी बेटी और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक की बेटी को एसडीआरएफ और पुलिस टीमों ने बमुश्किल कार को काटकर बाहर निकाला।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, मृतक नीरज त्यागी और उनकी पत्नी शगुन त्यागी बिहार में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी के बहन-बहनोई थे। घटना के बाद से लगातार रूड़ी और त्यागी परिवार देहरादून में संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक इनोवा कार (डीएल-12 सीके 9662) मसूरी मार्ग पर चीलधार के समीप खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही काफी देर तक कैंट थाना देहरादून और मसूरी की पुलिस उनकी तलाश करती रही, लेकिन मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण काफी मशक्कत के बाद कार का पता चला। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी श्वेता चौबे और सीओ मसूरी नरेंद्र पंत की अगुवाई में गाड़ी में फंसी युवती को कार के दरवाजे काटकर मुश्किल से निकाला गया। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि ड्राइवर को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान 55 वर्षीय नीरज त्यागी पुत्र आम्पल और 52 वर्षीय शगुन त्यागी पत्नी नीरज त्यागी निवासी सेक्टर 40 नोएडा के रूप में हुई है। हादसे में नीरज त्यागी की 27 वर्षीय पुत्री आरुषि त्यागी और 35 वर्षीय ड्राइवर अशोक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें