हरिद्वार जिले के खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह की ओर से की जा रही बयानबाजी के विरोध में सोमवार को झबरेड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गुर्जर बिरादरी के बड़े नेता चौधरी कुलवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
विज्ञापन
2 of 5
विधायक प्रणव सिंह चैंपियन
इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए विधायक प्रणव के डीएनए पर ही सवाल खड़े कर दिए। कहा कि न तो लंढौरा कभी रियासत थी और न ही प्रणव के पुरखे कोई रियासत खानदान से थे।
विज्ञापन
3 of 5
विधायक प्रणव सिंह चैंपियन
कहा कि प्रणव के पुरखे गोद लिए हुए थे। लंढौरा से 400 साल पहले झबरेड़ा में बड़ी जमींदारी थी। कहा कि यदि प्रणव अपने को राजा बताते हैं तो उनसे पहले और उनसे बड़े राजा हम है।