kedarnath
अजेंद्र फिल्म रिलीज की तिथि के साथ दी गई टैग लाइन ‘प्यार एक तीर्थ यात्रा है’ पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने फिल्म की नायिका के इंस्टाग्राम पर जारी पोस्टर में लिखे गए उस कैप्शन पर भी एतराज जताया है, जिसमें लिखा है कि कोई त्रासदी नहीं, प्रकृति का कोई क्रोध नहीं, भगवान का कोई कार्य प्रेम की शक्ति को पराजित नहीं कर सकता। अजेंद्र ने लिखा है कि केदारनाथ जैसे धाम की पृष्ठभूमि में रखकर ऐसी फिल्म का निर्माण घोर आपत्तिजनक है और हिंदू आस्था पर सीधा प्रहार है।