फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का तख्ता पलट करने वाले इस नेता ने की हरीश रावत की तारीफ, जानिए क्या कहा

Fri, 19 May 2017 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शाम‌िल हुए और उत्तराखंड में कांग्रेस का तख्ता पलट करने वाले इस नेता ने सोमवार को एक बयान देकर फ‌िर से सुर्ख‌ियां बंटोर ली। उन्होंने एक ऐसी बात कह दी ज‌िससे बीजेपी एक तरफ जहां कुछ असज हो गई तो दूसरी और सब नेता हैरानी में पड़ गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दरअसल अपने सबसे कट्टर राजनीतिक दुश्मन पूर्व सीएम हरीश रावत को विकास करने में सक्षम बताकर कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया। उन्होंने कहा कि भले ही हरीश रावत से उनके मतभेद रहे हों, लेकिन यह कहने में उन्हें कोई हर्ज नहीं कि वे जमीन से जुडे़ राजनेता रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
पिछले साल हरीश रावत सरकार के तख्ता पलट के सूत्रधारों में से एक डा. हरक सिंह रावत के इस बयान के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक की तारीफ करने में भी वह नहीं चूके और कहा कि वह काफी कम उम्र में मुख्यमंत्री बन गए थे। वह भी राज्य का विकास कर सकते थे, लेकिन नहीं कर पाए। 

4 of 7
​वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. रावत ने राज्य बनने के बाद की स्थिति को सामने रखते हुए नौकरशाही की भूमिका को खास अंदाज में  रेखांकित किया। वह कहने से नहीं चूके कि सर-सर करके नौकरशाही ने सरकारों को सरकाया है। त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद ये पहला मौका है, जब डा. हरक सिंह रावत अपने बयान के कारण सुर्खियों में आ गए। 
विज्ञापन

5 of 7
इस क्रम में वह ये भी बोल गए कि आज जिस तरह से राज्य का विकास नहीं हुआ है, उसमें ये सवाल उठ रहा है कि क्या उत्तराखंड राज्य की मांग करके लोगों ने सहीं किया है या गलत। इन स्थितियों के बीच, अचानक से हरीश रावत के प्रति नरम रुख सामने रखकर डा. हरक सिंह रावत ने बीजेपी के नेताओं को भी चौंका दिया है।
विज्ञापन

6 of 7
हालांकि खुलकर कोई प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार नहीं है। इस मामले ने जब तूल पकड़ा तो, सोमवार शाम को मीडिया से बातचीत में डा. हरक सिंह रावत ने यथासंभव सफाई दी। उन्होंने कहा कि हरीश रावत का ब्लाक प्रमुख से लेकर सीएम तक का करियर रहा है। इस लिहाज से बेहद अनुभवी हरीश रावत से विकास की उम्मीद की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इसी तरह, निशंक बहुत छोटी उम्र में सीएम की कुर्सी तक पहुंच गए थे, लेकिन कई कारणों से रिजल्ट नहीं दे पाए। वैसे माना ये भी जा रहा है कि डा. हरक सिंह रावत अपनी घर वापसी के बाद बीजेपी में बहुत सहज नहीं हैं। उनके ताजा बयानों को बीजेपी नेतृत्व को आइना दिखाने से भी जोड़ा जा रहा है। तल्खियों का संबंध सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ भी तलाशा जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें