उत्तराखंड की हॉट सीट बनी हरिद्वार ग्रामीण से विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। उनके साथ पूर्व सीएम और भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि सीएम हरीश रावत के भी इसी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार होने के चलते यह प्रदेश की सबसे हॉट सीट बन गई है।
विज्ञापन
2 of 7
स्वामी यतीश्वरानंद
- फोटो : AmarUjala
रोशनाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन करने के बाद यतीश्वरानंद ने अपनी जीत का दावा किया। सीएम रावत के उनके सामने चुनाव लड़ने के बारे में कहा कि जनता भाजपा के साथ है।
विज्ञापन
3 of 7
संजय गुप्ता लक्सर से भाजपा प्रत्याशी हैं।
- फोटो : AmarUjala
वहीं लक्सर सीट से भाजपा प्रत्याशी विधायक संजय गुप्ता अपने साथियों के साथ नामांकन कराने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में लगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
4 of 7
संजय गुप्ता
- फोटो : AmarUjala
उसके बाद पर्चा दाखिल करने के बाद संजय गुप्ता ने कहा कि उनका पांच साल का कार्यकाल विकास को समर्पित रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
प्रशांत राय
- फोटो : AmarUjala
हरिद्वार की रानीपुर सीट से बसपा के उम्मीदवार प्रशांत राय ने समर्थकों के साथ पहुंचकर पर्चा भरा। प्रशांत के साथ प्रदेश महासचिव रतिराम समेत बड़ी संख्या में बसपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 7
पीतांबर दत्त बलूनी
- फोटो : AmarUjala
रानीपुर विधानसभा सीट से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी पीतांबर दत्त बलोनी ने भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराया।
झबरेड़ा से भाजपा प्रत्याशी देशराज कर्णवाल ने भी रुड़की के भाजपा की जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी, अमन त्यागी, संजय अरोड़ा, अनिरुद्ध भाटी आदि के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन कराया।