snowfall/uttarakhand
रविवार को दोपहर बाद बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, तुंगनाथ फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, गौरसों बुग्याल, औली, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई। शनिवार रात को जिले के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। जिससे ठंड में इजाफा हो गया है।