फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में जोरदार बारिश-बर्फबारी से बिगड़ा मौसम, कोहरे ने बढ़ाई कंपाने वाली ठंड

Tue, 03 Apr 2018 07:48 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
snowfall in uttarakhand
केदारनाथ धाम में एमआई 17 क्रैश के बाद जोर बाद बारिश और बर्फबारी होने के कारण वहां मौसम खराब होने से प्रशासन के अधिकारी वहां नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

2 of 5
mi 17
रात: 11 बजे से केदारनाथ व घाटी क्षेत्र में घना कोहरे के कारण सेना के अधिकारी व जिलाधिकारी धाम नहीं पहुंच पाए। वे, पिछले 7 घंटे से गुप्तकाशी में रुके हुए हैं। मंगलवार को धाम में सुबह से तेज हवा चल रही थी। दिन चढने के साथ मौसम का मिजाज बदलता रहा। इस दौरान कुछ देर हल्की धूप भी खिली।
विज्ञापन

3 of 5
mi 17 crash in kedarnath - फोटो : amar ujala

लेकिन प्रात: 11 बजे से जहां हवा और तेज हो गई। वहीं, बारिश की तेज बौंछारें गिरने लगी, जिससे ठंड बड़ गई। इसके बाद केदारनाथ सहित जंगलचट्टी क्षेत्र तक घना कोहरा छा गया। इन हालात में बरेली से गुप्तकाशी पहुंचे सेना के 2 एलएच हेलीकॉप्टर व रुद्रप्रयाग से जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल भी केदारनाथ नहीं पहुंच पाए।
 

4 of 5
snowfall in uttarakhand
ये सभी लोग गुप्तकाशी में रुके हुए हैं। डीएम ने बताया कि मौसम में सुधार होने पर ही धाम जाया जाएगा। दूसरी तरफ धाम में मौजूद उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि बीते दो माह में पहली बार बारिश की इतनी तेज बौंछारें गिरी हैं, जिससे ठंड बड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall in uttarakhand
केदारनाथ में सुबह से बिजली सप्लाई भी ठप पड़ी है, जिस कारण संचार सेवा भी दिनभर प्रभावित होती रही। निम के कैप्टन सोबन  सिंह बिष्ट ने बताया कि खराब मौसम के कारण पुनर्निर्माण कार्यो पर भी व्यापक असर पड़ा है। इधर, जनपद के निचले इलाकों में भी शाम 5 बजे के बाद बारिश की बौंछारें गिरी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें