अमर उजाला आज आपको पक्षियों के संसार की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहा है। जो प्रकृति के अनोखे पहलू से रूबरू कराती हैं। गर्मी आते ही अबाबील घरों और दुकानों में घोंसला बनाने लगते हैं। देवभूमि उत्तराखंड में भी इन दिनों अबाबील सुरक्षित स्थानों पर अपना घोंसला बनाने लगे हैं। अल्मोड़ा में एक घर में अबाबील ने घोंसला बनाया। जहां वह अपने पांच बच्चों के साथ रह रही है। वह अपने बच्चों को खाना खिलाते हुए अमर उजाला रिपोर्टर रोहित भट्ट के कैमरे में कैद हुई। मां की ममता दर्शाती हुई ये तस्वीरें खुशद अनुभूति कराने के लिए काफी हैं।