होलिका दहन को लेकर हर बार यह बाधा होती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। यकीनन यह दुविधा सभी के मन में रही होगी। तो जानिए...
विज्ञापन
2 of 5
होलिका दहन
- फोटो : demo pic
एक मार्च गुरुवार की शाम विधि विधान से होलिका दहन किया जाएगा। इस बार होलिका दहन में भद्रा काल की बाधा नहीं रहेगी। होलिका दहन के लिए आधी रात के मुहूर्त का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
3 of 5
होलीका दहन
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त ज्योतिषाचार्य पीयूष भटनागर व संदीप भारद्वाज शास्त्री का कहना है कि होलिका दहन एक मार्च गुरुवार को शाम को किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 7.15 बजे से रात 8.40 बजे तक रहेगा।
4 of 5
होलिका
एक मार्च ब्रहस्पतिवार को सुबह 8 बजे से शाम 5बजकर दो मिनट तक फाल्गुन मास की पूर्णिमा रहेगी। पूर्णिमा में ही होलिकादहन किया जाता है। शहर में होली पर्व की तैयारियां जगह-जगह प्रारंभ हो गई हैं।
युवाओं और बच्चों की टोलियों ने लकड़ियां एकत्र करना शुरू कर दिया है। वहीं इस त्योहार को शालीनता के माहौल में मनाने के लिए तहसील व पुलिस-प्रशासन ने भी अपने स्तर से तैयारियां करनी शुरू कर दी है।