नैना पीक में पड़ी दरार
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दो दिन पहले नैना पीक की पहाड़ी में पड़ी 100 फीट लंबी दरार का वीडियो जारी होने के बाद से लोगों में दहशत है। शेरवानी निवासी और व्यवसायी भूपेंद्र सिंह बिष्ट बताते हैं कि 1987 के जुलाई-अगस्त में भी इस पहाड़ी में भारी भूस्खलन से काफी नुकसान पहुंचा था। तब वन विभाग ने भूस्खलन रोकने के लिए पहाड़ी में रामबांस, सूरई के पौधों के अलावा जर्मन घास और नागफनी भी लगाई।