फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में निकल आया इतना बड़ा अजगर कि देखने वालों की अटक गई सांसे और फिर...

Thu, 07 Feb 2019 06:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अजगर
अचानक इतने भारी भरकम अजगर को देख लोगों की सांसे अटक गई। दून वन प्रभाग के थानो क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक घर में अजगर घुस जाने से हड़कंप मच गया। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 5
python in dehradun
एक ग्रामीण ने इसकी जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान को दी तो वन मुख्यालय से रेस्क्यू टीम रवि जोशी की अगुवाई में मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने घंटे भर की जद्दोजहद के बाद को पकड़ लिया और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
python in dehradun
अजगर के पकड़े जाने के बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम में रवि जोशी के अलावा वन दारोगा गगनदीप सिंह, उमाशंकर समेत कई शामिल थे। उन्होंने कहा कि सांप या अजगर दिखाई दे तो वन विभाग की टीम को कॉल करें उसे मारें नहीं। 

4 of 5
python in dehradun
बता दें कि हाल ही में भी देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र वासियों को कई दिनों से सता रहा सांप वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया था। सांप के डर से लोगों का घर से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया था। ऐसे में मोहब्बेवाला निवासी छाया ने क्षेत्र में सांप होने की खबर वन विभाग की टीम को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पकड़ा गया अजगर
सांप की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने  सांप को पकड़ लिया। क्षेत्र में सांप के होने की सूचना से लोगों में डर का मंजर बना हुआ था। लोग घर से बाहर निकलने को डर रहे थे। सांप के पकड़े जाने के बाद से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें