फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां सेना भर्ती के लिए आए युवाओं के साथ इस तरह हो रहा फ्रॉड, पढ़कर हैरान रह जाएंगे

Fri, 06 Apr 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 7
indian army
सेना भर्ती के लिए आए युवाओं के साथ यहां जो हो रहा है, उससे युवाओं को भी इस पर यकीन नहीं हो रह है।

 
विज्ञापन

2 of 7
indian army
कोटद्वार में चल रही गढ़वाल मंडल की सेना भर्ती रैली में युवाओं से खाने और ठहरने के नाम पर की जा रही वसूली की खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम ने कोटद्वार के खाने और ठहरने वाले स्थानों पर छापा मारा। उन्होंने मनमाने दाम ले रहे लोगों को ऐसा नहीं करने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
 
विज्ञापन

3 of 7
indian army
बृहस्पतिवार को एसडीएम राकेश तिवारी ने अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ काशीरामपुर तल्ला, स्टेशन रोड, देवी रोड और कौड़िया क्षेत्र में खाने, फोटो स्टेट और होटलों का औचक निरीक्षण किया। वहां पर खाने के स्टाल और होटलों में खाने की लिस्ट नहीं लगाई गई थी। एक दुकान पर फोटो स्टेट वाला एक कॉपी के चार रुपये और आधार कार्ड का प्रिंट आउट करने का दो सौ रुपया वसूल रहा था।

 

4 of 7
indian army
होटलों में मनमाना किराया वसूला जा रहा था। इस पर एसडीएम राकेश तिवारी ने ऐसे दुकानदारों को जमकर खरी खोटी सुनाई। कहा कि युवा किसी प्रकार पैसों की व्यवस्था कर भर्ती के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उनका सहयोग करने की अपेक्षा लोग उनको लूट रहे हैं, जिसे किसी प्रकार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से तत्काल वाजिब दाम की रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन

5 of 7
indian army
इस बीच खबर छपने के बाद खाने और होटल कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। खाने के मनमाने पैसे वसूलने वालों और होटल के कर्मचारियों ने कम दाम की रेट लिस्ट चस्पा करनी शुरू कर दी। फोटो स्टेट कर मनमाना पैसा ले रहे लोगों ने फोटो कॉपी प्रिंटर को अंदर छिपा दिया। एसडीएम ने ऐसे लोगों को दोबारा शिकायत नहीं आने की चेतावनी दी कहा कि दोबारा मनमाना पैसा वसूलने की शिकायत आने पर दुकान सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

6 of 7
indian army
विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली के तीसरे दिन पौड़ी गढ़वाल जिले के युवाओं ने भर्ती में दौड़ लगाई। इनमें 4432 में से कुल 749 युवा ही दौड़ पूरी कर पाए। कैंप में पौड़ी जिले के यमकेश्वर, पौड़ी और थलीसैंण तहसील के युवक भर्ती के लिए पहुंचे। भर्ती के लिए 5176 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, लेकिन भर्ती ग्राउंड में 4432 युवा ही पहुंचे। रात दो बजे काशीरामपुर तल्ला स्थित मैदान में पौड़ी के युवा एकत्र हुए। उसके बाद कौड़िया स्थित गब्बर सिंह कैंप में उनका पंजीकरण कर उन्हें टोकन दिए गए। इसके बाद उनको ग्रुप में 1600 मीटर की दौड़ कराई गई। 749 युवा ही दौड़ पास कर अगली प्रक्रिया तक पहुंच पाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
army bharti
अगले दौर में युवाओं को बायोमीट्रिक पंजीकरण के साथ उनके प्रमाणपत्रों की जांच और शारीरिक परीक्षण किया गया। शारीरिक परीक्षण में कई युुवाओं की ऊंचाई कम तो कई की छाती कम पाई गई। कई युवा पूरा बिम नहीं खींच पाए तो कई लंबी छलांग में घबरा गए। इसके बाद युवकों का मेडिकल किया गया। कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली के चौथे दिन पौड़ी गढ़वाल जिले के धुमाकोट, कोटद्वार और लैंसडौन तहसील की भर्ती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें