बुधवार देर रात से नैनीताल के जंगलों में लगी आग ने गुरुवार की सुबह विकराल रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात नैनीताल के पाइंस क्षेत्र के जंगल में भीषण आग लग गई। बुधवार देर रात यहां जंगल में आग लगी हुई है। आज सुबह आग इतनी विकराल हो गई कि सड़क तक आ पहुंची। आग की लपटों और धुएं से वाहनों को गुजरने में परेशानी हो रही है। आग बुझाने के काम में वन विभाग के हाथपांव फूल गए हैं। खबर लिखे जाने तक सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल मौके पर मौजूद नहीं था और न ही आग बुझाने के लिए दमकल विभाग का कोई वाहन मौजूद नहीं था।