बाराकोट के मिर्तोली गांव के त्रिलोक सिंह (30, पुत्र कल्याण सिंह) अपनी जीप छोड़ कर कभी दूसरे के वाहन को ड्राइव नहीं करते थे। हालात ऐसे बने कि च्यूरानी (बसान मोड़) में दुर्घटनाग्रस्त हुई पिकअप जीप का स्टीयरिंग उनके हाथ में आ गया। इस जीप को न उन्होंने चलाना था और नहीं वह जीप उनकी थी। इस जीप के पीछे चल रही मार्शल जीप के वे स्वामी थे और अक्सर इसी मार्शल जीप को वे चलाते भी थे। रविवार को हादसे में मारे गए 6 लोगों का सोमवार को बाराकोट पीएससी में पोस्टमार्टम हुआ। सोमवार को बाराकोट बाजार बंद रहा। दुर्घटना में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार का खर्च बाराकोट की लड़िधुरा मंदिर समिति उठाएगी। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में पहुंचकर वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने दुर्घटना के घायलों का हाल जाना।