फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीएल परिवारों के लिए खुशखबरी लेकर आया खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का ये फैसला

Tue, 04 Sep 2018 06:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
राशन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का ये फैसला एपीएल परिवारों के लिए राशन में बड़ी छूट लेकर आने वाला है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
trivendra singh rawat
एपीएल परिवारों को मिलने वाले सरकारी चावल के दाम चार रुपये घटाने को सरकार तैयार हो गई है। अब एपीएल राशन कार्ड धारकों को 11 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से सस्ते गल्ले की दुकानों पर चावल मिलेगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जल्द ही इस संबंध में शासनादेश जारी किया जाएगा।  
 
विज्ञापन

3 of 6
ration card
पूर्व कांग्रेस सरकार के समय राज्य खाद्य योजना के तहत गरीबी रेखा से ऊपर रहने वाले एपीएल राशन कार्ड धारकों को 8.45 रुपये प्रति किलो में चावल और 6.60 रुपये में गेहूं दिया जाता था। सत्ता में आने के बाद मई 2017 में एपीएल उपभोक्ताओं को मिलने वाला सस्ता राशन के दाम बढ़ा कर चावल 15 रुपये प्रति किलो और गेहूं 8.30 रुपये प्रति किलो किया गया।
 

4 of 6
ration - फोटो : google
सस्ता राशन के रेट बढ़ाने पर कांग्रेस ने इसका विरोध भी किया था। जबकि केंद्र सरकार की ओर से राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत चावल 8.30 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाता है। जबकि प्रदेश सरकार यही चावल उपभोक्ताओं को 15 रुपये में दे रही थी। राशन को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए ढुलाई भाड़े के नाम पर एपीएल परिवारों को सब्सिडी चावल के चार रुपये ज्यादा वसूले जा रहे थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
10 rupee coin
बता दें कि एपीएल परिवारों को प्रति राशन कार्ड पर 10 किलो चावल और पांच किलो गेहूं मिलता है। उधर, सचिव खाद्य एवं आपूर्ति आनंद वर्द्घन का कहना है कि एपीएल राशन कार्ड धारकों को मिलने वाले चावल के रेट करने को लेकर शीघ्र ही आदेश जारी किए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rice
राज्य खाद्य योजना के तहत केंद्र से 8.30 रुपये में चावल मिल रहा है। इसी चावल को सरकार 15 रुपये में एपीएल उपभोक्ताओं को दे रही है। इसे देखते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सरकार को चावल के रेट कम करने का प्रस्ताव भेजा। जिसमें गोदाम से डिपुओं तक राशन ढुलान के भाड़े को जोड़कर चावल का रेट 11 रुपये करने का प्रस्ताव किया गया। विभाग के इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और वित्त विभाग से अनुमति मिलने बाद जल्द ही विभाग इस संबंध में शासनादेश जारी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें