अगर आप किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं तो प्रोविडेंट फंड की यह खबर आपको खुश कर देगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से कर्मचारी डिपॉजिट लिंक इंश्योरेंस स्कीम 1972 के तहत कई अनोखे लाभ भी मिलते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
death logo
किसी कंपनी में जॉब करने के बाद अचानक आपने छोड़ दी। या कंपनी में जॉब लगने के अगले ही दिन किसी कर्मचारी की मौत हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
3 of 6
EPFO
अगर कर्मचारी का एक दिन का भी पीएफ अंशदान कटा है तो उसके नॉमिनि को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। एक दिन के पीएफ अंशदान पर कर्मचारी के बच्चे को 250 रुपये प्रतिमाह पढ़ाई के लिए दी जाती है। इसलिए कंपनी में जॉब के साथ अपने पीएफ पर जरूर ध्यान दें।
4 of 6
manoj yadav
- फोटो : amar ujala
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(ईपीएफओ) देहरादून के रीजनल कमिश्नर मनोज कुमार यादव ने बताया कि अगर किसी कर्मचारी की अचानक मृत्यु हो जाए और उसका पीएफ अंशदान कई साल से जमा हो रहा था तो उसके परिजनों के लिए यह पीएफ एक बड़ा सहारा बन जाएगा। उन्होंने बताया कि दो बच्चों को 25 वर्ष की आयु पूरी होने तक हर महीने पैसा मिलेगा। इसके अलावा पत्नी को अलग से पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
क्राइम
- फोटो : amar ujala
अगर किसी कर्मचारी का एक वर्ष तक पीएफ अंशदान जमा हुआ है और उसकी अचानक मौत हो जाती है तो उस कर्मचारी के नॉमिनी को छह लाख रुपये का बीमा क्लेम मिलता है।
कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार ने एक सुविधा और दी है। अगर कोई कंपनी नया कर्मचारी रखेगी तो उसकी कंपनी का 12 प्रतिशत अंशदान केंद्र सरकार ही ओर से जमा कराया जाएगा।