क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया तो संबंधित बैंक ब्लैक लिस्टेड कर देगा।
विज्ञापन
2 of 7
credit card
क्रेडिट कार्ड से लोग महीने के आखिर में खरीदारी करते हैं और पेमेंट सैलरी आने पर कर देते हैं। वहीं, कुछ लोग इसकी ईएमआई भी बनवा लेते हैं और हर महीने पेमेंट करते रहते हैं। लेकिन अगर आप क्रेडिट कार्ड की पेमेंट समय पर नहीं करते हैं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
credit
क्रेडिट कार्ड से खरीदारी के बाद अगर आप लोन की पेमेंट या फिर ईएमआई का समय पर भुगतान नहीं करते तो बैंक में आपका क्रेडिट प्रोफाइल खराब हो जाता है। और जब बैंक से लोन लेने के लिए अप्लाई करते हैं तो बैंक मना कर देता है।
4 of 7
money
आप जितनी देरी से भुगतान करेंगे आपका क्रेडिट स्कोर भी उतना ही प्रभावित होगा।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
क्रेडिट कार्ड का बिल अगर समय पर कर्ज नहीं चुकाया तो आपको 36 फीसदी तक ब्याज भी चुकाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
Money
जो लोग सिर्फ मिनिमम पेमेंट करते हैं उनको भी लॉन्ग टर्म में नुकसान उठाना पड़ता है। क्योंकि जितनी लंबी अवधि तक आप अपने कार्ड पर पेमेंट को बनाए रखते हैं उससे क्रेडिट स्कोर पर निगेटिव इफेक्ट पड़ता है।
क्रेडिट कार्ड की लिमिट का पता रखना चाहिए। लिमिट का सिर्फ 30 से 40 फीसदी ही उपयोग करना चाहिए। ज्यादा ईएमआई बनवा लेने से लिमिट का पता नहीं चलता इसका नुकसान ग्राहक को बाद में उठाना पड़ता है। पेमेंट न कर पाने पर आप डिफॉल्टर भी बन सकते हैं।