फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर अवॉर्ड में सनी पंवार के साथ जगमगाया भारत का एक और सितारा

Thu, 02 Mar 2017 08:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
bhavesh pandey
ऑस्कर अवॉर्ड में उत्तराखंड के इस सितारे ने जगह बनाकर देश और राज्य का नाम विश्व के फलक पर रोशन कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 9
'द जंगल बुक' का मुख्य किरदार नील सेठी
2017 के लिए विजुअल इफेक्ट्स में 'दि जंगल बुक' को ऑस्कर दिया गया। इस फिल्म के टेक्निकल डायरेक्टर भावेश पांडेय का देहरादून से गहरा नाता है।
 
विज्ञापन

3 of 9
M - फोटो : M
अल्मोड़ा जिले के बयेला गांव के निवासी भावेश कैम्ब्रियन हॉल स्कूल, देहरादून के छात्र रहे हैं। बाद में ओएनजीसी में कार्यरत पिता बल्लभ पांडेय का तबादला होने के बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई मुंबई से की।
 

4 of 9
NNN - फोटो : jungle book
ब्रिटेन स्थित बोर्नमाउथ यूनिवर्सिटी से विजुअल इफेक्ट्स में पढ़ाई करने के बाद भावेश हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
 
विज्ञापन

5 of 9
nn - फोटो : nn
लंदन बेस्ड प्राइम फोकस वर्ल्ड कंपनी में बतौर टेक्निकल डायरेक्टर बनने से पहले वह शाहरुख खान की रा-वन फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स दे चुके हैं।
 
विज्ञापन

6 of 9
द जंगल बुक - फोटो : self
फोन पर भावेश ने एक वेबसाइट को बताया कि दो साल की कड़ी मेहनत और प्रतिभा संपन्न टीम की बदौलत ही यह मुकाम हासिल हो सका। प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने कहा कि सफर अभी लंबा है।
 
विज्ञापन

7 of 9
jungle book - फोटो : jungle book
लखनऊ की अपनी पत्नी दर्शिता बाजपेयी तथा माता-पिता बल्लभ-करुणा व बहन-बहनोई भावना-हिमांशु के सहयोग व धैर्य को उन्होंने इस उपलब्धि की बुनियाद बताया। भावेश ने कहा कि पलक झपकने की देरी के साथ बदल जाने वाले दृश्यों के पीछे लगने वाली महीनों की मेहनत बिना परिवारजनों के सहयोग से नामुमकिन थी।
 

8 of 9
NN - फोटो : NN
बता दें कि भावेश का परिवार देहरादून के गढ़ी कैंट में रहता है, जहां बधाई देने वालों का तांता लगा है। साथ ही पिथौरागढ़ शहर स्थित उनके नाना डॉ. हरीश जोशी व बुआ भावना पाटनी के घर पर लोगों की तांता लगा हुआ है। 
विज्ञापन

9 of 9
bhavesh pandey
हॉलीवुड फिल्म व्हाइट हाउस डाउन, दि लास्ट स्टैंड, रेजिडेंट ईविल, ड्रेड, मिरर-मिरर और हरक्यूलिस में इफेक्ट्स टेक्निकल डायरेक्टर रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें