फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पहाड़ से मैदान तक भारत बंद रहा बेअसर, लेकिन डर से बना कर्फ्यू जैसा माहौल, तस्वीरें...

Tue, 10 Apr 2018 10:36 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
bharat bandh
दलितों के आंदोलन में हुए बवाल के विरोध में सोशल मीडिया पर सवर्णों की ओर से घोषित भारत बंद का आह्वान रुडकी शहर से देहात तक बेअसर सा रहा, लेकिन बवाल का डर हर तरफ हावी रहा। डरते-डराते खुले आधे-अधूरे बाजारों में ग्राहक कहीं नजर नहीं आए। चौराहों पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।

 
विज्ञापन

2 of 7
bharat bandh
भारत बंद के आह्वान से एक दिन पूर्व जिले में लगाई गई धारा-144 बवाल को रोकने में सुरक्षा कवच साबित हुई। लोगों में इस बात का खौफ बना रहा कि 144 लागू है और समूह में भी बाहर निकले तो पुलिस तुरंत एक्शन ले लेगी। यही डर पुलिस प्रशासन के काम आया। दूसरी ओर, पुलिस ने दो अप्रैल को हुए बवाल से भी सबक लेती दिखी।
विज्ञापन

3 of 7
bharat bandh
सोशल मीडिया पर आरक्षण के विरोध में मंगलवार को आहूत भारत बंद का पहाड़ में आंशिक असर रहा। टिहरी जिले के घनसाली-नैनबाग, चमोली के देवाल, पौड़ी के किशनपुर में बाजार सांकेतिक रूप से बंद रहे। अन्य जिलों में बंद पूरी तरह बेअसर रहा। हालांकि बंद के आह्वान को देखते हुए जिलों में पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया था। संवेदनशील स्थानों में खास चौकसी की गई थी।
 

4 of 7
bharat bandh
टिहरी जिले में बंद आंशिक असर देखने को मिला। घनसाली और नैनबाग में बाजार सांकेतिक रूप से बंद रहे। उधर, जौनपुर ब्लॉक के नैनबाग में भी आरक्षण के विरोध में व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर के आह्वान पर व्यापारियों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बाजार बंद रखा। इस दौरान बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रही। जिला मुख्यालय नई टिहरी, चंबा, नरेंद्रनगर, थत्यूड़, कंडीसौड़, लंबगांव और प्रतापनगर में बंद बेअसर रहा। सुरक्षा की दृष्टि से बाजार में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।

 
विज्ञापन

5 of 7
bharat bandh
गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में कोई असर नहीं रहा। कोटद्वार के साथ ही दुगड्डा, सतपुली और अन्य कस्बों में आम दिनों की भांति व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। शहर के सभी चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, झंडाचौक, लालबत्ती चौक पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। सीओ कोटद्वार जोधराम जोशी खुद शहर में नजर बनाए हुए थे।
 
विज्ञापन

6 of 7
bharat bandh
भारत बंद के आह्वान का जनपद में कोई प्रभाव नहीं दिखा, अलबत्ता केंद्र सरकार के अलर्ट के बाद सुबह से ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की आईटी सेल ने भी फेसबुक एवं वाट्सएप आदि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट आदि वायरल मैसेज पर नजर बनाए रखी। पुलिस ने व्यापारियों एवं जनता से शांति बनाए रखने की अपील की।
गोपेश्वर। जिले के जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली, पोखरी और गोपेश्वर सहित सभी स्थानों में बंद बेअसर रहा। गोपेश्वर में सुरक्षा को देखते हुए मुख्य बाजार में पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bharat bandh
भारत बंद को लेकर हरिद्वार पुलिस की जनता से सीधा संवाद करने की रणनीति कारगर रही। जहां एक तरफ बाजार खुले रहे वहीं कोई हुड़दंग भी नहीं हुआ। जनता के बीच जाकर जगह-जगह शांति समिति की बैठकें करना और लोगों से संवाद बनाकर वैचारिक रूप से उनमें आत्मविश्वास लाना पुलिस के लिए अच्छी पहल रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें