एससी/एसटी एक्ट को लेकर उठे विवाद के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने में लग गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
harish rawat
कांग्रेस के खांटी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी भजन कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होकर वोट बैंक को साधने की कोशिश की। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में रावत की लगातार दौरे उनकी ओर से 2019 के चुनाव की तैयारी की चर्चााओं को बल दे रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
harish rawat
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पिछले छह माह से नैनीताल-ऊधमसिंह नगर में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होकर सीधे संवाद कर रहे हैं। अपनी सरकार में शुरू की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करने के साथ ही बता रहे हैं कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने योजनाएं बंद कर गरीबों के हितों पर कुठाराघात किया है।
4 of 5
हरीश रावत
- फोटो : self
एससी/एसटी एक्ट को लेकर विवाद काफी बढ़ गया था। दलित समाज मित्र मंडल की ओर से वार्ड नंबर एक गांधी नगर पार्क में सामाजिक सौहार्द को लेकर आयोजित भजन कीर्तन में भी रावत ने कहा कि भारत बंद के दौरान लगे मुकदमे जब तक वापस नहीं होंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
माना जा रहा है कि रावत बैठे बैठाए मिले इस मुद्दे को हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं। अनुसूचित जाति और जनजाति को एक बार फिर से कांग्रेस की ओर मोड़ना चाहते हैं। रावत आज ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर चल रहे आंदोलन में भी पहुंच गए। कांग्रेस को अपनी सरकार में भले ही ट्रंचिंग ग्राउंड की याद न आई हो मगर इस समय चल रहे आंदोलन को हवा देने में कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बिंदुखत्ता में अंबेडकर जन्मोत्सव के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ ही अन्य लोगों से मिले।