फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आप बाजार से प्लास्टिक के अंडे तो नहीं ला रहे घर, ये हैं असली-नकली पहचान के बेस्ट टिप्स

Sun, 25 Jun 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लालपुर
विज्ञापन
1 of 8
अंडे
अगर आप अंडे खाने के शौकीन है तो सावधान हो जाइए। इन अंडों के जरिए आपके शरीर में प्ला‌स्टिक जा रहा है। लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। इन आसान तरीकों से आप प्लास्टिक के अंडों की पहचान कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
egg - फोटो : amarujala
देखने और स्वाद में बिल्कुल असली अंडों की तरह ‌इन नकली अंडों की पहचान दो तरह से की जा सकती है। मिलावटी अंडों को देवस्थली विद्यापीठ के जांच विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार और डॉ. अभिषेक तिवारी ने लैब में दो तरह से जांच की।

 
विज्ञापन

3 of 8
अंडा - फोटो : अमर उजाला
पहले अंडे की झिल्ली को हल्की आग में जलाया गया, जिससे वह सिकुड़ गयी और उसमें से दुर्गन्ध आने लगी। इसके बाद अंडे का ऑसमासिस टेस्ट किया गया, जिसमें अंडे के अंदर पीली जर्दी को कटोरी में डाला गया, जिससे वह तरल पदार्थ की तरह फैल गई उसको गरम करने पर वह सिकुड़कर गोले जैसा बन गई।

 

4 of 8
qsljhf - फोटो : getty images
देखने में असली और नकली अंडे एक जैसे दिखते हैं। देखकर इन दोनों के बीच का अंतर बता पाना बहुत मुश्किल है। कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे असली और नकली अंडों की पहचान हो सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 8
xc
नकली अंडे का छिलका थोड़ा सख्त होता है। यह असली अंडे की तुलना में थोड़ा खुरदुरा भी होता है। इसके अलावा छिलके के अंदर एक रबरनुमा लाइनिंग भी होती है।

 
विज्ञापन

6 of 8
aswer
अगर आप अंडा तोड़कर इसे कुछ समय के लिए छोड़ देते हैं, तो अंडे का सफेद और पीला द्रव्य कुछ समय में एक-दूसरे के साथ मिल जाएंगे। ऐसा इसलिए कि वे दोनों एक ही पदार्थ से बने होते हैं।

 
विज्ञापन

7 of 8
अंडा
नकली अंडे पक जाने पर भी पानी में नहीं डूबते हैं। अगर आप इन्हें कई दिन तक बाहर खुले में भी छोड़ दें, तब भी इनमें ना तो मक्खियां लगेंगी और ना ही चीटियां ही इनकी ओर आकर्षित होंगी।

 
विज्ञापन

8 of 8
xc
जब नकली अंडे को तलते हैं, तो बिना छुए ही अंडे की जर्दी (पीला हिस्सा) फैल जाएगी, जबकि असली अंडे को तलते समय उसका पीला हिस्सा कुछ देर साबुत बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें