पीएफ अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए है। इस सुविधा के बाद अकाउंट होल्डर आसानी से अपना बैंलेंस और खाता संबंधी अन्य जानकारी हासिल कर पाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
epfo
ईपीएफओ के रिजनल कमिशनर मनोज यादव ने बताया कि ईपीएफओ की उमंग एप से आप अपने खाते पर नजर रखने के साथ ही आसानी से आधार भी लिंक कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2018 सभी जरूरी सुविधाओं से आधर लिंक करना अनिवार्य हो गया। अगर ऐसा नहीं किया तो आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए बिना बाधा के पीएफ खाते का फायदा उठाने के लिए नीचे गए तरीके फॉलो करें।
विज्ञापन
3 of 7
EPFO
आएइ जानते हैं पीएफ खाते में आधार को कैसे लिंक करें... उमंग को प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद इंस्टॉल करें। डाउनलोड करने के बाद आप इसमें कुछ जरूरी डिटेल्स डालकर रजिस्टर कर लें। इसके बाद उसे ओपन करने पर आपको होम पेज पर काफी सर्विसेज के ऑप्शन दिखाई देंगे। सबसे पहले ऑल सर्विसेज पर क्लिक कर ईपीएफओ सर्विसेस पर क्लिक करना है। ईपीएफओ सर्विसेज में क्लिक करने पर आपको काफी सर्विसेस के ऑप्शन दिखाई देंगे।
4 of 7
EPFO
ई-केवाईसी सर्विस में अपने आधार को PF से लिंक करने के लिए आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है “ई-केवाईसी” में आपको आधार सीडिंग का ऑप्शन आ जाएगा। इस पर क्लिक करने पर यह आपका यूएएन नंबर मांगेगा। अपना यूएन नंबर दर्ज कर दें और उसके बाद यूएन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उस पर ओटीपी डालने के बाद आप अगले पेज पर आ जायेंगे। उसके बाद आप अपना आधार नंबर दर्ज कर अपने पीएफ खाते से आधार नंबर लिंक कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
epfo
EPFO की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं, होम पेज पर ही मौजूद ‘Online Services’ के ‘e-KYC Portal’ के लिंक पर क्लिक करें। यहां क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। यहां पर आपको ‘LINK UAN AADHAAR’ के लिंक पर क्लिक करना है। अब नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी डीटेल्स भरनी होंगी।
विज्ञापन
6 of 7
epfo
डीटेल्स में आपको अपना UAN और मोबाइल नंबर देना होगा। ध्यान रहे आपका मोबाइल नंबर UAN के साथ रजिस्टर होना चाहिए। डीटेल्स देने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP भरने के बाद आपको आधार नंबर भरना होगा और फिर से सबमिट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक और OTP आएगा। यह OTP उस मोबाइल नंबर पर आएगा जिससे आपका आधार लिंक होगा।
आखिरी OTP वैरिफिकेशन के बाद UAN आधार से लिंक हो जाएगा। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपके आधार और पीएफ खाते में आपकी डिटेल्स एक जैसी होनी चाहिए। अगर एक जैसी नहीं होंगी तो फिर आधार और पीएफ खाता लिंक नहीं होंगे। लिंक होने के बाद EPFO मेंबर आधार से लिंक ईपीएफओ सेवाओं का फायदा उठा सकेंगे।