फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्त के साथ बदल गया भीख मांगने का 'ट्रेंड़', ये हैं इनके टॉरगेट प्वाइंट

Sun, 02 Jul 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
begging ban in uttarakhand
उत्तराखंड में भिक्षावृत्ति पर रोक का आदेश कितना कारगर होगा, यह तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन वक्त के साथ भीख मांगने का ट्रेंड भी बदला है। आगे जान‌‌िए कहां भीख मांगते हैं ये भ‌‌िखारी...
 
विज्ञापन

2 of 6
begging ban in uttarakhand
बच्चों ने खासतौर से भीख मांगने को शहर की लाल बत्ती को फोकस कर रखा है। कार की सफाई करने के बाद बच्चे हाथ फैलाते है। शहर क्षेत्र में भीख मांगने वालों में बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा है। भीख मांगने के पीछे महिलाएं वाजिब कारण बताने में पीछे नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
begging ban in uttarakhand
शहर क्षेत्र में भीख मांगने वालों की संख्या सैकड़ों की संख्या में है। एसएसपी केवल खुराना के कार्यकाल में पहले भी भीख मांगने वाले बच्चों को पकड़कर पुर्नवास केन्द्र भेजा गया। कुछ दिन तो भिखारी सड़कों से गायब हो गए थे, मगर कुछ दिन बाद सक्रिय हो गए।

4 of 6
begging ban in uttarakhand
खासतौर से पांच से आठ बरस की उम्र के बच्चों को भीख मांगने को सड़कों पर उतारा गया है। काफी बच्चों की मां भी साथ में घूमती है। शहर में प्रिंस चौक, दर्शन लाल चौक, तहसील चौक, दिलाराम चौक, दून अस्पताल, एस्ले हाल चौक के आसपास सबसे ज्यादा नजर आते है। बच्चे लाल बत्ती होते ही रुकने वाली कारों की सफाई में जुट जाते है। थोड़ी बहुत सफाई करने के बाद वह ड्राईवर खिड़की पहुंचकर हाथ फैलाते है। 
विज्ञापन

5 of 6
begging ban in uttarakhand
शनिवार को प्रिंस चौक पर तो मासूम ने कार की सफाई की तो चालक ने पांच रुपये दिए। मासूम ने चप्पल दिलाने की बात कहते रुपये नहीं लिए। चालक शीशा ऊपर तक तेजी से निकल गया। कई वाहन चालकों ने मासूम ने यहीं गुहार लगाई, मगर हर किसी ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद बालक हाथ में कपड़ा लहराते हुए आगे निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
begging ban in uttarakhand
तहसील चौक पर भी कई बच्चों में कार की सफाई करने की होड़ नजर आई। प्रदेश में भिक्षावृत्ति पर रोक  लगने संबंधी आदेश के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती का कहना है कि मीडिया के माध्यम से यह बात संज्ञान में आई है। लिखित में आदेश प्राप्त होने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें