बदरीनाथ धाम में भिखारियों ने ऐसी करतूत कर डाली कि अब उन्हें जेल की हवा खानी पड़ रही है। बदरीनाथ धाम में भीख नहीं देने पर यात्रियों के पीछे भागने व उन्हें भीख देने के लिए दबाव बनाने पर भिक्षुक अधिनियम के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार 30 भिखारियों को शनिवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।