फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ में दो दर्जन से ज्यादा भिखारियों ने की ऐसी करतूत कि पहुंच गए हवालात, पढ़िए और सतर्क रहिए...

Mon, 14 May 2018 07:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 5
beggar - फोटो : amar ujala
बदरीनाथ धाम में भिखारियों ने ऐसी करतूत कर डाली कि अब उन्हें जेल की हवा खानी पड़ रही है। बदरीनाथ धाम में भीख नहीं देने पर यात्रियों के पीछे भागने व उन्हें भीख देने के लिए दबाव बनाने पर भिक्षुक अधिनियम के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार 30 भिखारियों को शनिवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
police verification - फोटो : amar ujala
वहीं बदरीनाथ में अभी भी 150 से अधिक भिखारी मौजूद हैं।  बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को पीछे भागकर और उन्हें डरा धमकाकर भीख मांगने वाले 30 भिखारियों को शुक्रवार को बदरीनाथ थाना पुलिस ने सत्यापन करने के बाद गिरफ्तार किया।

 
विज्ञापन

3 of 5
badrinath
शनिवार सुबह भिखारियों का जिला चिकित्सालय में मेडिकल करवाने के बाद जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
 
 

4 of 5
badrinath - फोटो : badrinath
बदरीनाथ के कोतवाल अनिल जोशी का कहना है कि धाम को जाने वाले अलकनंदा पुल तक भिखारियों की लंबी लाइन लगी रहती है। कुछ भिखारी तीर्थयात्रियों से जबरदस्ती भीख मांग रहे थे। नहीं देने पर वे यात्रियों के साथ अभद्रता कर रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी को देखते हुए कुछ भिखारियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया। इधर, एसपी तृप्ति भट्ट का कहना है कि धाम में यदि अन्य के विरुद्घ भी इस प्रकार की शिकायत मिली, तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें