फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ की 'चांदी' से ढकी केदारनाथ और बदरीनाथ की वादियां, तस्वीरों में देखें बर्फ के आगोश में जन्नत

Sun, 25 Feb 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
kedarnath - फोटो : amar ujala
सुबह करीब साढ़े 11 राजधानी देहरादून में बादलों से अंधेरा छा गया। वहीं केदारनाथ में दोपहर बाद से तेज बर्फबारी के साथ तेज हवा चल रही है। धाम में करीब एक इंच नई बर्फ जम गई है। द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ धाम सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ है। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी हो रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
kedarnath
शनिवार को सुबह से सूरज और बादलों की आंखमिचौली हो रही थी। दोपहर 12 बजे के बाद आसमान में घने बादल छाने लगे थे। बादलों की तेज गर्जना के साथ निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी, जो अब भी जारी है। उधर, केदारनाथ धाम में 2 बजे से तेज बर्फबारी होर ही है। भैरवनाथ मंदिर क्षेत्र सहित वासुकीताल व दुग्ध गंगा के ऊपरी तरफ से लेकर हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ में शाम 4 बजे के बाद से तापमान माइनस में चला गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
snowfall
यहां अधिकतम पारा 12 डिग्री व न्यूनतम माइनस 3 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया। धाम में तैनात उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि बर्फबारी के साथ चल रही तेज हवा से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते पुनर्निर्माण के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इधर, मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चोपता, दुगलबिट्टा, त्रियुगीनारायण, गौरीकुंड के ऊपरी क्षेत्र व हरियाली डांडा में हल्का से मध्यम हिमपात हो रहा है। 

 

4 of 5
snowfall
चमोली जिले में शनिवार को सुबह से ही आसमान में छाए घने बादल दोपहर बाद बरस पड़े। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नीति व माणा घाटी में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall
मौसम में आए परिवर्तन से जिले में ठंड बढ़ गई है। जोशीमठ के साथ ही गोपेश्वर, पोखरी, घाट, नंदप्रयाग, पीपलकोटी क्षेत्रों में भी बारिश हुई। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। काश्तकारों ने बारिश को गेहूं की फसल के लिए शुभ संकेत बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें