अगर आपने भी एलआईसी पॉलिसी करवाई है तो इन बातों के लिए अलर्ट रहने की जरूरत है। अगर ध्यान नहीं दिया तो आपको नुकसान होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
क्राइम
- फोटो : amar ujala
बिजनेस एक्सपर्ट रोहन गुप्ता ने बताया कि अगर बीमा एजेंट आपसे कहे कि यह एक बढ़िया निवेश विकल्प है तो याद रखें कि जीवन बीमा प्रोडक्ट कभी भी एक निवेश उत्पाद नहीं हो सकता है। जोखिम शुल्क, ऐसेट मैनेजमेंट चार्ज, वगैरह ये सभी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ वसूले जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
health insurance
अगर एजेंट कहे कि बीमा क्लेम करने के लिए मेडिकल टेस्ट नहीं कराने होंगे तो इस बात को बिल्कुल न मानें। इस तरह की पॉलिसी में जोखिम कवर बहुत कम होता है। अगर भविष्य में आपको कुछ हो जाता है तो पूरी छानबीन होती है। आपके नॉमिनी को बता दिया जाएगा कि कोई बीमारी थी और इसके बारे में बीमा कंपनी को बताया नहीं गया था। तो आपके नॉमिनी को क्लेम नहीं मिलेगा। आखिरकार सभी लोगों के लिए एक जैसा अच्छा जीवन बीमा उत्पाद बनाना मुश्किल काम है और इसकी कीमत एक जैसा रखना भी। ये फिट लोगों के साथ नाइंसाफी हो सकती है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
अगर एलआईसी एजेंट 15-18 फीसदी के बीच रिटर्न देने की बात कहे तो यह एकदम झूठ है। क्योंकि कोई भी कंपनी चाहे प्राइवेट हो या सरकारी कभी इतना रिटर्न नहीं दे सकती।
विज्ञापन
5 of 6
लाइफ इंश्योरेंस
एजेंट बीमा निवेश करवाने के लिए लोगों को बोलते हैं कि आखिरी हफ्ता है बीमा करवा लीजिए। यह बिल्कुल झूठ है। लोग इस चिंता में आकर कि बढ़िया स्कीम फिर नहीं मिलेगी, पॉलिसी खरीद लेते हैं।
एजेंट कहते हैं कि ये एलआईसी का यूनिट लिंक्ड प्लान है, तो सरकार की तरफ से रिटर्न पक्का है। इस बात पर कतई यकीन न करें। दुनिया में किसी भी यूलिप में गारंटीड रिटर्न नहीं मिलता। अगर आप पारंपरिक यूलिप प्लान लेते हैं तो आप गारंटीड रिटर्न हासिल कर सकते हैं। हालांकि ये सबसे कम दरों पर रिटर्न देते हैं।