फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में शाहिद के अलावा आया ये नया 'हीरो', देखिए उनका 'Dashing Look'

Sun, 25 Feb 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 6
arjun n kapoor
‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंट में एक नया किरदार सामने आया है। जानिए कौन है यें?
विज्ञापन

2 of 6
arjun n kapoor
रुस्तम, फन्ने खां और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसे फिल्मों के निर्माता अर्जुन एन कपूर ने भी पहली फिल्म में सीन दिए। उन्हें देखने पूरा शहर उमड़ पड़ा। हिंदी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग हेलीकॉप्टर से शूट की गई। हेलीकॉप्टर से बौराड़ी स्टेडियम में एक दृश्य फिल्माया गया। बाद में हेलीकॉप्टर में लगे ड्रोन और स्पाइडर कैमरों से पूरे नई टिहरी शहर को कैमरे में कैद किया गया। हेली दृश्य फिल्म के निर्माता अर्जुन एन कपूर और साथी कलाकारों पर फिल्माया गया।
विज्ञापन

3 of 6
arjun n kapoor
शुक्रवार को फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग के लिए बौराड़ी स्टेडियम में हेलीपैड तैयार किया गया था। फिल्म के निर्देशक श्रीनारायण सिंह ने ठीक 11 बजे बौराड़ी स्टेडियम में सेट का जायजा लिया। इसके बाद फिल्म के निर्माता अर्जुन एन कपूर के ऊपर एक सीन फिल्माया जाना था।

4 of 6
arjun n kapoor
अर्जुन एन कपूर फिल्म में एक उद्योगपति की भूमिका में हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के दोस्त की हादसे में मौत के बाद वे उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए यहां पहुंचते हैं। शाहिद का दोस्त एक बिजली कंपनी में कार्यरत था। उनका यहां आने का एक और मकसद उत्तराखंड की बिजली खरीदना भी होता है।
विज्ञापन

5 of 6
arjun n kapoor
दृश्य में अर्जुन कपूर हेलीकॉप्टर से उतरते हैं। उनके साथ ब्लैक कैट कमांडो भी रहते हैं। वे एक अधिकारी से मिलते हैं। फिर अर्जुन और अधिकारी फ्लीट के साथ गंतव्य को चले जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
arjun n kapoor
इधर, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बृहस्पतिवार दोपहर बाद मुंबई के लिए रवाना हो गई। अब वह तीन-चार मार्च को शूटिंग के लिए लौटेंगी। मुंबई जाने से पूर्व श्रद्धा ने होटल में प्रशंसकों से यहां की खूबियां जानी और गढ़वाली व्यंजनों का मजा लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें