फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी 2018: इस शुभ मुहूर्त में करें मां सरस्वती का पूजन, ऐसा करने से होगा भाग्योदय

Mon, 22 Jan 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
Basant Panchmi
माघ माहीने की शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाएगा। इस शुभ मुहूर्त में मां सरस्वती का पूजन करेंगे तो जिंदगी भर के कष्ट दूर हो जाएंगे।

 
विज्ञापन

2 of 6
सरस्‍वती देवी
इस बार बसंत पंचमी 22 जनवरी को पड़ रही है और इस दिन वर्गोत्तम योग बन रहा है। इस माह में गुप्त नवरात्रि भी मनाई जाती है। इस दिन मां देवी सरस्वती का आविर्भाव हुआ था. यह तिथि वागीश्वरी जयंती और श्री पंचमी के नाम से भी जानी जाती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
पीली 'खिचड़ी'
इस दिन किसी भी कार्य को करना बहुत शुभ फलदायक होता है। इसलिए इस दिन गृह प्रवेश, वाहन खरीदना,नींव पूजन, नया व्यापार प्रारंभ और मांगलिक कार्य होते हैं। इस दिन लोग पीले वस्त्र धारण करते और साथ ही पीले रंग के पकवान बनाते हैं।

 

4 of 6
आरती - फोटो : SELF
पंडित संतराम के अनुसार, 21 जनवरी को सुबह 3.30 बजे से पंचमी तिथि शुरु हो जाएगी जो कि 22 जनवरी को शाम 4:24 मिनट तक रहेगी। वहीं 12 बजकर17 मिनट से लेकर एक बजे तक अभिजित मुहूर्त्त  रहेगा। इस समय हवन पूजन शुभ होता है।
विज्ञापन

5 of 6
BOOKS
बताया कि 07:11 बजे से 8:06 बजे के बीच विद्यार्थियों के लिए बेहद शुभ है। इस समय पूजा करने के बाद पढ़ाई करेंगे तो हमेशा मां सरस्वती की कृपा बनी रहेगी। साथ ही कला संगीत प्रेमियों के लिए 12:39 मिनट से 01:00 बजे बीच पूजा करेंगे तो शुभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kheer
इस दिन सुबह स्नान के बाद पीले कपड़े पहनकर मां सरस्वती की पूजा करेंगे। साथ ही नवग्रह की पूजा करें। केसर वाली खीर जरूर बनाएं। इसका भोग भी मां को लगाएं। इससे आपका भाग्योदय होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें