फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर कार खरीदनी है तो 100 % लोन के लिए यहां एप्लाई करें, मिलेगा भरपूर फायदा

Wed, 11 Oct 2017 08:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
fortuner car
अगर आपको कार खरीदनी है और लोन के लिए ट्राई कर रहे हैं तो यहा एप्लाई करें। आपको बेहद जल्दी और 100 फीसदी तक लोन आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
loan
दरअसल, दीवाली पर बैंकों ने ग्राहकों की मांग को देखते हुए पुरानी कारों पर 80 से 100 प्रतिशत तक लोन देने की योजनाएं शुरू की हैं। इसके तहत पांच से सात साल तक लोन लिया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
money - फोटो : money
फेस्टिवल सीजन में एचडीएफसी बैंक ने 100 प्रतिशत तक लोन देने की योजना शुरू की है। लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पुरानी कारों पर सात साल तक का लोन देने की स्कीम शुरू की है। एसबीआई 85 प्रतिशत रकम पर लोन दे रहा है।

4 of 7
bank holiday
बाकी 15 प्रतिशत रकम ग्राहक को खुद देनी होगी। इसी प्रकार आईसीआईसीआई बैंक कार की कीमत का 80 प्रतिशत तक लोन दे रहा है और लोन की अधिकतम अवधि पांच वर्ष है। एसबीआई के चीफ मैनेजर एके सिंह के मुताबिक पुरानी कारों पर ग्राहक आसानी से लोन ले सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
डेमो - फोटो : demo pic
पुरानी कार के लिए लोन को आप ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया में बैंक की वेबसाइट पर आपको पर्सनल जानकारी के साथ ही कार की भी पूरी जानकारी भरनी होगी। ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको बैंक जाना होगा और कार की पूरी जानकारी और अपनी लोन से संबंधित कागजी कार्रवाई पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

6 of 7
aadhar card
पुरानी कार के लोन के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। लोन अप्रूव करने से पहले आवेदक के आय के स्त्रोत भी देखे जाते हैं। जिसके आधार पर यह तय होता है कि आपको कितना लोन मिल सकता है। लोन लेने के लिए वोटर आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड की फोटोकॉपी जरूरी है। इसके अलावा आय के प्रमाण के तौर पर तीन महीने की सैलरी स्लिप, फॉर्म-16 या आईटीआर, बैंक स्टेटमेंट और दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
money - फोटो : money
पुरानी कारों पर कुछ बैंकों की ब्याज दर
एचडीएफ सी बैंक    15.25 से 17.75 प्रतिशत
एसबीआई            16.90 से 17.15 प्रतिशत
आईसीआईसीआई बैंक    13.75 से 15 प्रतिशत
बैंक ऑफ  इंडिया    11.45 प्रतिशत
फेडरल बैंक        15.45 से 15.95 प्रतिशत
एक्सिस बैंक        16.50 से 18 प्रतिशत
कोटक महिंद्रा बैंक    17 से 20 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें