फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर बजरंगबली के जयकारों से गूंजी द्रोणनगरी, देखिए शोभायात्रा की मनमोहक तस्वीरें...

Sat, 31 Mar 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
bala ji
बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर शनिवार को पृथ्वीनाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान महाकाल की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही मथुरा, वृंदावन, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से आए कलाकारों ने प्रस्तुति मोहक रही।
विज्ञापन

2 of 7
bala ji
शोभायात्रा में 501 महिलाएं कलश धारण कर चल रहीं थीं।  सहारनपुर चौक स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर की ओर से शनिवार को हनुमान जयंती पर बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

3 of 7
bala ji
जिसमें बालाजी महाराज का भव्य डोला निकाला गया। डोला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा में महाकाल की झांकी और मथुरा-वृंदावन के कलाकारों की ओर से तैयार की गई झांकियां मोहक रहीं। डोला के साथ मथुरा से आए भजन गायक कृष्ण मुरारी भजन गाते चल रहे थे।

4 of 7
bala ji
यात्रा का शुभारंभ दोपहर दो बजे शिवाजी धर्मशाला से हुआ। जो धामावाला, पलटन बाजार, चकराता रोड कनाट प्लेस, बिंदाल चौक तिलक रोड, लक्खीबाग, आढ़त बाजार होते हुए शिवाजी धर्मशाला में संपन्न हुई।
विज्ञापन

5 of 7
bala ji
रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रात करीब साढ़े दस बजे मंदिर में पूजा-अर्चना एवं महाआरती हुई।
विज्ञापन

6 of 7
bala ji
शोभायात्रा में पहले 70 झांकियां शामिल की जाती थी लेकिन इस बार 40 झांकियां ही शामिल की गईं हैं। सेवादार संजय ने बताया कि झांकियों का बजट कम करके बचे धन से सामूहिक कन्या विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bala ji
यह सामूहिक विवाह समारोह 27 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए कन्याओं की संख्या की कोई सीमा नहीं रखी गई है। इसके लिए अभी पंजीकरण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें