PICS: बर्फबारी के बीच बंद हुए बदरीनाथ के कपाट
Fri, 28 Nov 2014 12:59 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
बदरीनाथ धाम के कपाट 27 नवंबर को विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ शीतकाल के लिए छह माह तक बंद कर दिए गए।
PICS: बर्फबारी के बीच बंद हुए बदरीनाथ के कपाट
कपाट बंद होने के दौरान करीब साढे़ तीन हजार तीर्थयात्री और श्रद्धालु मौजूद रहे।
PICS: बर्फबारी के बीच बंद हुए बदरीनाथ के कपाट
तीर्थयात्रियों ने बदरीविशाल को वस्त्र और आभूषण भी भेंट किए। इस दौरान धाम में एक घंटे तक बर्फबारी भी हुई।
PICS: बर्फबारी के बीच बंद हुए बदरीनाथ के कपाट
परंपरा के अनुसार अपराह्न 1.30 मिनट पर बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरन नंबूदरी ने स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी को बदरीनाथ गर्भगृह में रखा।
PICS: बर्फबारी के बीच बंद हुए बदरीनाथ के कपाट
इसके बाद माणा गांव की कन्याओं की ओर से निर्मित कंबल पर घी का लेपन कर बदरीविशाल को ओढ़ाया।
PICS: बर्फबारी के बीच बंद हुए बदरीनाथ के कपाट
बदरीश पंचायत (गर्भगृह से) से कुबेर जी, गरुड़ जी और उद्धव जी की मूर्ति को बाहर लाकर उत्सव डोली में रखा गया। इसके बाद कपाट बंद कर दिए गए।
PICS: बर्फबारी के बीच बंद हुए बदरीनाथ के कपाट
कपाट बंद होने के दौरान धाम परिसर में सीमांत गांव माणा और बामणी गांवों के महिला-पुरुषों ने भजन-कीर्तन किए।