पुल के टूटने का कारण निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने शटरिंग कमजोर होना बताया है। वहीं निर्माणाधीन पुल के टूटने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग श्रीनगर के सहायक अभियंता मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि सोमवार को लोनिवि के चीफ हरिओम शर्मा, एसई ओमप्रकाश, एक्शन दिनेश बिजल्वाण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।