पिछले कई दिनों से रात को हो रही तेज बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बेहद संवेदनशील हो गए हैं। जगह-जगह पर भूस्खलन व भू-धंसाव जोन सक्रिय होने से निरंतर खतरा बढ़ रहा है, जिससे यातायात घंटों बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
highway blocked
रविवार को दिनभर दोनों राजमार्ग जगह-जगह पर कई बार यातायात बाधित होने से जाम लगता रहा, जिससे यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी हुई। शनिवार रात्रि को हुई तेज बारिश से बदरीनाथ हाईवे शिवानंदी में पहाड़ी से भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। बीआरओ द्वारा रविवार सुबह 5 बजे से मशीनों की मदद से हाईवे को 9 बजे खोला गया।
विज्ञापन
3 of 6
highway blocked
इस दौरान दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार के चलते दोपहर तक हाईवे पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे। इस समस्या के चलते घोलतीर व नगरासू में जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर बाद 12.30 बजे शिवानंदी में पुन: पहाड़ी से चीड़ का पेड़ गिरने से हाईवे बंद हो गया था, जिसे बीआरओ द्वारा 1 बजे बहाल कर दिया गया था। सिरोहबगड़ से गौचर के बीच बदरीनाथ हाईवे कई स्थानों पर संवेदनशील हो गया है।
4 of 6
highway blocked
जबकि शिवानंदी में पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिर रहे हैं, जिससे खतरा बना हुआ है। बीआरओ के कमान अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि शिवानंदी में स्थिति काफी गंभीर है। बरसात के बाद ही प्रभावी स्थान का स्थायी ट्रीटमेंट हो पाएगा। लेकिन मलबा व बोल्डर गिरने से हाईवे कम से कम समय के लिए बाधित हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
highway blocked
उधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग खाट गांव के नीचे और डोलिया मंदिर में भूस्खलन के कारण दिनभर कई बार बंद होता रहा। इस दौरान एनएच द्वारा मशीनों से मलबा साफ कर यातायात बहाल किया जाता रहा। लेकिन क्षेत्र में दिन में कई बार हो रही बारिश के चलते हाईवे की स्थिति दयनीय होती जा रही है। इधर, रुद्रप्रयाग से अगस्त्यमुनि के बीच भी राजमार्ग पर भटवाड़ीसैंण में पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना है।
वहीं बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे शनिवार रात से रविवार दिनभर कई जगहों पर बाधित होता रहा है। यमुनोत्री हाईवे को सुबह 12.30 बजे आवाजाही के लिए खोल दिया गया, लेकिन दोपहर एक बजे बाद अचानक रुणवासा के पास पहाड़ी से मलबा और भूस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। इस बीच डीएमऔर एंबुलेंस सहित दर्जनों वाहन हाईवे के दोनों तरफ फंसे रहे।