बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ हाईवे पर तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
badrinath highway
- फोटो : amarujala
सांय पांच बजे अचानक नंदप्रयाग के समीप पहाड़ी से टूटा चीड़ का एक भारी-भरकम पेड़ बदरीनाथ हाईवे पर आ गया। जिससे यहां वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। नंदप्रयाग पुलिस चौकी से मिली सूचना पर बीआरओ के अधिकारी व मजदूर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
badrinath highway
- फोटो : amarujala
जेसीबी से पेड़ को हटाने की कोशिश की गई, लेकिन पेड़ को हटाया नहीं जा सका। पेड़ टूटने के करीब आधा घंटे बाद बदरीनाथ वन प्रभाग के रेंजर मौके पर तो पहुंचे, लेकिन बिना संसाधनों के।
4 of 5
badrinath highway
- फोटो : amarujala
बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ एनएन पांडेय के कहने पर वन निगम के अधिकारियों को पेड़ काटने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया। तब जाकर साढ़े सात बजे से पेड़ को काटने का काम शुरु हुआ। वहीं, पेड़ टूटने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दुपहिया वाहन से हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे कई तीर्थयात्रियों ने पेड़ के नीचे से ही अपने वाहनों को दूसरे छोर लाए। तब जाकर वे यात्रा पर आगे बढ़े। हाईवे अवरुद्ध होने से कई तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल भी बिगड़ गया। जिन तीर्थयात्रियों के बदरीनाथ, पांडुकेश्वर, गोविंदघाट और जोशीमठ में होटल की एडवांस बुकिंग की गई थी, वे देर सांय तक भी बुकिंग वाले होटलों तक नहीं पहुंच पाए।