फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान विष्णु के भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट खुलते वक्त मौजूद रहे 15 हजार भक्त, तस्वीरें

Sat, 11 May 2019 09:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
1 of 5
अमर उजाला
भगवान विष्णु के भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में मेष लगन और पुनरवषु नक्षत्र में आज सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
अब ग्रीष्मकाल में छह माह तक भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी संभालेंगे। वहीं पंचकेदारों में शामिल तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट भी शुक्रवार को ही दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
तड़के कपाट खुलते वक्त भगवान बदरीनाथ और अखंड ज्योति के दर्शनों को धाम में करीब 15 हजार तीर्थयात्री मौजूद थे। तीर्थयात्रियों के जयकारों से बदरीशपुरी गुंजायमान रही। अखंड ज्योति के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पहले दिन भक्तों भगवान के निर्वाण दर्शन हुए। श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन कर घृत कंबल का प्रसाद ग्रहण किया।
 

4 of 5
श्री बदरीनाथ धाम में देर रात से ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं ने लाइन लगानी शुरू कर दी थी। मंदिर समिति के कर्मचारियों व पुलिस की देखरेख में श्रद्धालुओं की लाइन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुबह सवा तीन बजे दक्षिण द्वार से भगवान कुबेर ने बदरीनाथ मंदिर में प्रवेश किया। साढ़े तीन बजे वीआईपी गेट से बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल व वेदपाठियों ने उद्धव जी की उत्सव मूर्ति के साथ मंदिर के अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें