फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: देखिए कितना सुंदर सजा है भगवान विष्णु का धाम, दिव्य ज्योति के दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Mon, 30 Apr 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
1 of 6
badrinath
श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट सोमवार तड़के 4.30 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इससे पहले देखिए भगवान विष्णु का धाम कितना सुंदर सजा है।
विज्ञापन

2 of 6
badrinath
पांडुकेश्वर से कुबेर जी, उद्धव जी, आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी और गाडू घड़ा यात्रा रविवार को धाम पहुंच चुकी है। बदरीनाथ में छह माह से जल रही अखंड ज्योति के दर्शनों को तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रविवार देर शाम तक करीब 12 हजार तीर्थयात्री धाम पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
badrinath
रविवार को योग ध्यान बदरी मंदिर, पांडुकेश्वर से बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, वेदपाठी और बदरीनाथ के हक-हकूकधारियों की अगुवाई में भगवान उद्धव व कुबेर की उत्सव डोली, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गाडू घड़ा यात्रा पूर्वाह्न 11.30 बजे बदरीनाथ धाम पहुंची।

4 of 6
badrinath
धाम में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह, नगर पंचायत व पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही तीर्थयात्रियों ने रावल, उद्धव-कुबेर जी, शंकराचार्य की गद्दी और गाड़ू घड़ा का फूल-मालाओं और बदरी विशाल के जयकारों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

5 of 6
badrinath
रात सवा दो बजे मंदिर कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात हो जाएंगे। इसके बाद रात सवा तीन बजे- बदरीविशाल के दक्षिण द्वार से भगवान कुबेर जी का प्रवेश होगा। तड़के 3 से 3.30 बजे- विशिष्ट व्यक्तियों का वीआईपी गेट से प्रवेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
badrinath
इसके बाद तड़के 3.45 बजे- रावल, धर्माधिकारी और वेदपाठियों का उद्धव जी के साथ मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। इसके बाद सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें