वन विभाग की टीम ने देहरादून में एक हनुमान मंदिर से बंदर के बच्चे को रेस्क्यू किया। चकराता रोड स्थित हनुमान मंदिर से यह बंदर का बच्चा रेस्क्यू किया गया। जिसकी मासूमियत ने सबको आकर्षित किया। बंदर के बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम में रवि जोशी, नितिन क्षेत्री और उमा शंकर मौजूद रहे। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।