फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की आवाज से दहशत में आकर नाले में गिरा हाथी का बच्चा, मौके पर हुई मौत, तस्वीरें...

Mon, 27 Jul 2020 10:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में नकरौंदा रेलवे ट्रेक पर सुबह ट्रेन की दहशत से एक हाथी के बच्चे की नाले में गिरने से मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद जंगल में दफना दिया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह वन विभाग के अधिकारियों को नकरौंदा रेलवे ट्रेक के नजदीक एक नाले में हाथी के बच्चे का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर लच्छीवाला और थानो वन रेंज की टीम पहुंची। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कयास लगाया जा रहा है कि ट्रेक के बगल में चल रहा हाथी ट्रेन के आने से दहशत में आने से अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। गंभीर चोटें लगने के कारण हाथी के बच्चे की मौत हो गई।  प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान और उपवन प्रभागीय अधिकारी बीबी मर्तोलिया भी मौके पर पहुंचे और मामले का संज्ञान लिया। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि जेसीबी की मदद से हाथी का शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम होने के बाद शव को दफना दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हाथी के बच्चे की मौत होने पर वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों को जंगल क्षेत्र के आसपास बिल्कुल नहीं आने को कहा है। माना जा रहा है कि बच्चे की मौत से उसकी मां कहीं असहज होकर किसी पर हमला न कर दें। आबादी क्षेत्र के लोग अक्सर जंगल में घास और लकड़ी आदि लेने के लिए आ जाते हैं। विभाग के लोगों ने ग्रामीणों से एहतियात रखने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें