फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS की तर्ज पर योग गुरु बाबा रामदेव अब करने जा रहे हैं ये काम

Fri, 30 Mar 2018 09:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
baba ramdev
योग गुरु बाबा रामदेव अब अपने मिशन को आगे बढ़ाने के लिए अब आरएसएस की तर्ज पर ये काम करने जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
baba ramdev
रामदेव स्वयंसेवक तैयार करेंगे। स्वयंसेवकों की यह टीम आरएसएस की तर्ज पर तैयार होगी और उसी तरह से काम होगा। अब तक पतंजलि योगपीठ और भारत स्वाभिमान आंदोलन के लाखों स्वयंसेवक देश के सभी छह लाख गांवों में डेरे डाल चुके हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
ramdev
योजना है कि प्रत्येक गांव और शहर में आरएसएस की तर्ज पर स्वयंसेवक उसी क्षेत्र से खड़े किए जाएं। इसी प्रकार परिव्राजकों की टोलियां बाबा के कार्यक्रमों के विस्तार के लिए उतारी जा रही हैं। ये टीमें बाबा के मिशन को आगे बढ़ाएंगी।

 

4 of 5
ramdev
फिलहाल पतंजलि परिवार के माध्यम से तहसील और ब्लॉक स्तर पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्वयंसेवकों के माध्यम से इस कार्यक्रमों को हर गांव में पहुंचाया जाएगा। केंद्रीय कार्यालय से जारी निर्देश उसी समय गांव तक पहुंचाने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिए जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
baba ramdev
बाबा रामदेव का मानना है कि यह देश बहुत विशाल है। इस देश में ज्ञान को कुछ लोगों तक सीमित नहीं किया जा सकता।  यह काम लगभग उसी तरह होगा जैसे संघ करता आया है। भारतीय प्राचीन संन्यास परंपरा में धर्म प्रचार के लिए निकले परिव्राजकों का व्यापक महत्व है। अब बाबा के परिव्राजक योग, प्रणायाम और आयुर्वेद के संदेश के साथ राष्ट निर्माण का संदेश लेकर भी गांव और शहर में जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें