योग और व्यापार में अपनी अच्छी पैठ जामने के बाद अब बाबा रामदेव छोटे पर्दे की दुनिया में तहलका मचाने आ रहे हैं। यूं तो खुद टीवी पर योग करते दिखाई देते ही हैं। लेकिन इस बार वे खुद नहीं बल्कि एक महान हस्ती के जीवन को पर्दे पर उतारने वाले हैं।
विज्ञापन
2 of 6
baba ramdev
जी हां, वैसे तो छोटे पर्दे पर अब चाणक्य, टीपू सुल्तान, शिवाजी, झाँसी की रानी जैसे बायोपिक शोज बनाए जा चुके हैं। लेकिन बाबा रामदेव किस महान हस्ती पर टीवी सीरियल बनाएंगे यह जानना और भी दिलचस्प है।
विज्ञापन
3 of 6
ramdev
एक वेबसाइट के मुताबिक बाबा रामदेव आर्य समाज के संस्थापक और महान देशभक्त स्वामी दयानंद सरस्वती के जिंदगी को पर्दे पर लाने की तैयारी में है।
4 of 6
Baba Ramdev
जानकारी के अनुसार स्वामी दयानंद के रोल के लिए मॉडल शिवेंद्र ओम सैनिओल के साथ कुछ सीन शूट कर लिए गए हैं। उनका ये शो विद्रोही सन्यासी के नाम से होगा।
विज्ञापन
5 of 6
baba ramdev
- फोटो : अमर उजाला
उनका मनना है कि कई शो आज तक आए, लेकिन स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन से जुड़े रहस्यों को आज तक पर्दे पर नहीं लाया गया। बस फिर क्या था। उन्होंने इसके लिए तैयारी कर ली। यह सीरियल जहां तक संभव है सोनी टीवी पर दिखाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग लगभग आधी हो गई है। जल्द ही इसके पर्दे पर उतारा जाएगा। इसके लिए दिल्ली में फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर के साथ करार किया है।