पंतजलि फूड एंड हर्बल पार्क
- फोटो : amar ujala
यह दल चाहता है कि बाबा रामदेव चीन आकर तीन बड़े शहरों में पतंजलि के तीन मॉडल पहले चरण में खड़े करें। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि चीन में करोड़ों लोग मधुमेह, कैंसर, ब्लडप्रेशर जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं। चीनी दल इस बात से चिंतित है कि वहां तेजी से बुढ़ापा बढ़ रहा है। इसके लिए चीन ने पूरी दुनिया में प्रचलित प्राकृतिक उपचारों की तलाश और अध्ययन किया था।