फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दीवाली बाबा रामदेव करने वाले हैं बड़ा धमाका, मिलेगी 'परिधान' की 3000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव रेंज

Fri, 05 Oct 2018 08:24 AM IST
कौशल सिखौला/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
ramdev paridhan
डेयरी उद्योग के बाद योग गुरु स्वामी रामदेव टेक्सटाइल क्षेत्र में किड्स और एडल्ट वियर्स की बड़ी रेंज बाजार में उतारकर जोरदार धमाका करने जा रहे हैं। परिधान नाम से इसी दीपावली पर कपड़ों की बड़ी रेंज पतंजलि के वर्तमान स्टोर्स पर उपलब्ध हो जाएगी। जबकि, बाजार में 250 पतंजलि परिधान स्टोर्स पर कपड़ों के तीन हजार आइटम्स बिक्री के लिए एक अप्रैल से उपलब्ध हो जाएंगे। 


 
विज्ञापन

2 of 5
ramdev paridhan
परिधान के कपड़ों में सबसे पहले डेनिम और जींस बाजार में आएगी। हाथ से बुने कपड़ों की एक बड़ी रेंज भी उतारी जाएगी। बाबा के कपड़े परिधान नाम से खोले जाने वाले स्टोर्स पर मिलेंगे। अप्रैल तक देशभर में 250 स्टोर्स की श्रृंखला शुरू हो जाएगी। बाद में और विस्तार दिया जाएगा। अप्रैल से ही बिग बाजार और रिटेल आउटलेट्स पर भी परिधान के वस्त्र बिकने लगेंगे। इसके अलावा खादी भवनों में कई प्रकार के वस्त्र, परिधान ब्रांड के नाम से उपलब्ध होंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
online shopping
ये वस्त्र खादी से तैयार किए जाएंगे। स्वामी रामदेव ने पहले साल पांच हजार करोड़ के कपड़ों की बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया है। अगले वर्ष यह लक्ष्य दस हजार करोड़ का हो जाएगा। ऑनलाइन सामान भेजने के लिए फेसबुक और गूगल के साथ हाल ही में करार किया गया है। इससे पहले अमेजन और फ्लिपकार्ट कंपनियां पतंजलि का सामान बेच रही हैं। पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि साड़ी से लंगोट तक भारत में पहने जाने वाले तमाम वस्त्र पतंजलि परिधान स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

4 of 5
paridhan
उन्होंने बताया कि परिधान के कपड़े ईको फ्रैंडली होंगे ताकि कोई भी शारीरिक समस्या ग्राहकों के सामने न आए। वस्त्र उद्योग की जानी मानी हस्ती केएन सिंह को पतंजलि परिधान का सीईओ बनाया गया है। पतंजलि ब्रांड्स में आस्था ब्रांड और संस्कार ब्रांड भी शामिल होंगे। इसके अलावा युवाओं के लिए जिम में पहने जाने वाले वस्त्र विशेष रूप से तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
acharya balkrishna
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि ये वस्त्र पहनने के बाद युवाओं को पसीने की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। कॉटन की बेडशीट और तकिए के गिलाफ भी तैयार किए जा रहे हैं। बच्चों की एक बड़ी रेंज बेहद मुलायम कपड़ों से तैयार की जा रही है। नागपुर स्थित वस्त्र उद्योग में काम तेजी से जारी है। कोशिश है कि इस दीवाली पर भी कुछ सामान पतंजलि के वर्तमान मेगा स्टोर्स पर प्रदर्शित कर दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें