एक टीवी शो के दौरान पत्रकार ने बाबा रामदेव से ऐसी बात कह डाली कि बाबा गुस्से में आ गए और दो टूक जवाब दे डाला।
विज्ञापन
2 of 6
रामदेव
- फोटो : getty
टीवी शो में पत्रकार पर रामदेव बाबा भड़क पड़े। उन्होंने कहा कि' मैं अय्याश बाबा नहीं, आपको बर्दाश्त नहीं करूंगा। बाबा नहीं रुके, उन्होंने कहा, 'ये लाइव कार्यक्रम है, मैं टैक्स की चोरी करता हूं, इस तरह की बात आप बोलेंगे तो आपको बर्दाश्त नहीं करूंगा, मैं आपकी इज्जत करता हूं, लेकिन आप इस तरह के झूठे आरोप नहीं लगा सकते हैं, मैं लंबी गाड़ियों में नहीं चलता हूं, चार्टर्ड प्लेन में नहीं घूमता हूं, मैं अय्याशी बाबा नहीं हूं।'
विज्ञापन
3 of 6
बाबा रामदेव
आजतक के प्रोग्राम में ‘थर्ड डिग्री’ में पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी ने कुछ ऐसे सवाल पूछ डाले, जिन्हें सुनकर बाबा को गुस्सा आ गया। इस दौरान रिटेल सेक्टर में विदेशी पूंजी निवेश पर बात चल रही थी। कार्यक्रम में पत्रकार ने कहा कि ‘हिन्दुस्तान की जरूरत क्या है, ऐसा बाबा जिसकी गाड़ी इतनी लंबी है, जो घूमता है चार्टर्ड प्लेन में, जिसके तमाम एड्स चलते हैं, तमाम न्यूज चैनलों पर। जिसके पास इतना पैसा है कि उसने टैक्स छुपाने के लिए ट्रस्ट बना लिया है, चार्टर्ड अकांउटेंट से बात कीजिएगा, वो बताता है भविष्य में आपको टैक्स ना देना पड़े, इसलिए आपने ट्रस्ट बना लिया है।’
4 of 6
बाबा रामदेव
- फोटो : getty
यह सुनकर बाबा रामदेव भड़क उठे और उन्होंने पत्रकार को दो टूक जवाब दे डाला। रामदेव बोले, ‘आप इतने गंभीर और झूठे आरोप आप नहीं लगा सकते।’ बाबा नहीं रुके, उन्होंने कहा, ‘ये लाइव कार्यक्रम है, मैं टैक्स की चोरी करता हूं, इस तरह की बात आप बोलेंगे, आपको बर्दाश्त नहीं करूंगा, मैं आपकी इज्जत करता हूं, लेकिन इस तरह के झूठे आरोप आप नहीं लगा सकते हैं, मैं लंबी गाड़ियों में नहीं चलता हूं, चार्टर्ड प्लेन में नहीं घूमता हूं, मैं अय्याशी बाबा नहीं हूं, गलत बात है।’
विज्ञापन
5 of 6
रामदेव
- फोटो : ANI
इस पर पत्रकार ने कहा कि इसमें अय्याश होने की बात नहीं है। तो बाबा रामदेव ने कहा, ‘आप एक पत्रकार होकर राजनेता की तरह मुझपर आरोप नहीं लगा सकते हैं, बाबा रामदेव ने कहा कि आपको क्या ईर्ष्या है, आप राजनेता की तरह आरोप लगा रहे हैं।’ बाबा रामदेव ने इसके बाद सफाई देते हुए कहा कि बाहर जाकर देख लीजिए इस वक्त वह स्कॉर्पियो से यहां आए हैं, उन्होंने कहा कि वह बोलेरो से चलते हैं। रामदेव ने बताया कि वह इंडिगों के प्लेन से चलते हैं और करोड़ों लोगों के बीच रहते हैं, जमीन पर सोते हैं।
बाबा रामदेव ने पूछा कि उन्होंने ट्रस्ट बनाकर कौन सा गुनाह किया है। रामदेव ने कहा कि वह अंतिम सांस तक देश के साथ कोई धोखा, गद्दारी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी बस एक ही आराध्य हैं और वह हैं भारत माता।