फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव ने देवप्रयाग में गंगातट पर शिष्यों के साथ पांच घंटे किया योगाभ्यास, तस्वीरें...

Sun, 30 Aug 2020 08:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
योगगुरू बाबा रामदेव ने पहली बार भगवान राम की तपस्थली देवप्रयाग में गंगातट पर शिष्यों के साथ करीब पांच घंटे तक योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा देवप्रयाग महत्वपूर्ण प्राचीन तीर्थ स्थल है। उन्होंने आध्यात्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण इस तीर्थस्थल को योग साधना के लिये सर्वोत्तम बताया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रविवार तड़के बाबा रामदेव पतंजलि गुरुकुलम मूल्यागांव से अपने शिष्यों के साथ योगाभ्यास करने देवप्रयाग रामकुंड पहुंचे। यहाँ उन्होंने गंगा पूजन के बाद शिष्यों के साथ योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव ने कहा कि भारत के 108 दिव्य क्षेत्रों में देवप्रयाग भी शामिल है। कहा कि उत्तराखंड के पंच प्रयागों में श्रेष्ठ देवप्रयाग तीर्थ, भगवान राम की तपस्थली भी है। यहां रावण वध के बाद भगवान राम ने ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति के लिए तप किया था। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव ने यहां सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान सहित कोरोना काल में उपयोगी विशेष योगासनों का अभ्यास करवाया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने तीर्थवासियों की ओर से उनका स्वागत करते हुए उन्हें देवप्रयाग का चित्र भेंट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही देवप्रयाग में आयुर्विज्ञान पंचकर्म विश्वविद्यालय खोलने का अनुरोध किया। बाबा रामदेव ने क्षेत्र की सुख समृद्धि व आरोग्य होने की कामना करते हुए तीर्थ नगरी के लिए एक नीम का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें