फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार लौटते समय आगराखाल बाजार में अचानक रुके बाबा रामदेव, खरीदारी कर ले गए खास चीजें...

Mon, 31 Aug 2020 11:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देवप्रयाग से हरिद्वार लौटते समय बाबा रामदेव अचानक से नई टिहरी के आगराखाल बाजार में रुके और यहां की कुछ खास चीजों की खरीदारी की। बाबा रामदेव को आगराखाल की राजमा दाल, अदरक, मक्की बहुत पसंद आई। आगराखाल बाजार से जैविक उत्पाद खरीदकर योगगुरु अपने साथ पतंजलि योगपीठ हरिद्वार ले गए। स्वामी ने स्थानीय उत्पादों की खूब तारीफ की। सात साल बाद स्वामी रामदेव रविवार शाम को आगराखाल पहुंचे। बाजार का भ्रमण कर व्यापारियों से स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नरेंद्रनगर ब्लॉक के आगराखाल क्षेत्र के गांवों में बड़े पैमाने पर अदरक और दालों की पैदावार होती है। रविवार शाम को देवप्रयाग से हरिद्वार जाते वक्त योगगुरु स्वामी रामदेव का काफिला अचानक आगराखाल बाजार में जा रुका। आधा घंटे तक उन्होंने बाजार का भ्रमण कर वहां मौजूद स्थानीय जैविक उत्पादों को खरीदा और उनकी खूब तारीफ की।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बाबा ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां पर विशिष्ट गुणवत्ता की जड़ी-बूटियां, फल-फूल और पारंपरिक अनाज की पैदावार होती है। इन जैविक उत्पादों को देशभर में डिमांड है। पतंजलि योगपीठ भी जैविक उत्पादों को हमेशा से बढ़ावा देता आया है। बाजार में बाबा को देखकर लोग उत्साहित हुए। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कई लोगों ने बाबा के साथ सेल्फी भी ली। व्यापारी व उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी ने बाबा रामदेव को स्थानीय उत्पाद रबड़ी, सिंगोरी, अड़सा, रोटाना, पहाड़ी खीरे, मक्की, अदरक की जानकारी दी। व्यापारी विकास रावत ने बताया कि बाबा रामदेव यहां से एक कट्टा राजमा, मक्की और अदरक खरीदकर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बाबा ने आगराखाल की प्रसिद्ध रबड़ी मिठाई का भी आनंद लिया। उन्होंने जैविक खेती के बारे में चर्चा कर कहा कि वह भविष्य में यहां के विकास के लिए कुछ करेंगे। बाबा ने बताया कि वर्ष 2013 की आपदा के समय भी वह आगराखाल रुके थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें